ads

जल्द ही वेबसाइट में फोटो लगाने का कार्य चालू किया जायेगा

क्षत्रिय घांची समाज, घांची मोदी युवा संगठन - साँचोर

राम राम... जय संवालाजी जी री🙏🏻

क्षत्रिय घांची समाज, घांची मोदी युवा संगठन - साँचोर(राज.- गुज.)की मीटिंग दिनांक 21/2/22 को "सांवला धाम साँचोर" में रखी गई जिसमें जागरण की "आम सभा" के निर्णयों को अंतिम रूप से सहमति दी गई।

श्री साँवलाजी भगवान का दीपक प्रज्वलित करके, भामाशाओ को धन्यवाद के साथ, सदभाव और भगवन भाव से, निम्न निर्णय लिए गए।
1-  भूमि पूजन और शिलान्यास विधि विधान से मुहर्त पर होगा, जिसकी व्यवस्था, युवा कमेटी व समाजबंधुओं को समय पर करनी रहेगी।
भूमि पूजन और शिलान्यास के तुरंत बाद मंदिर के कार्य का श्री गणेश करना नक्की हुआ।
जिसकी सभी तैयारियां पहले से करके रखनी होगी।

2. कमेटी के मेम्बरों ने 8 अलग अलग कोटशन और नक्शे लाये थे।
( जालोर, सिरोही, पाली, थराद क्षेत्र के मंदिर देखे गए, उनके कारीगरों (सोमपुरा)से नक्शा व कोटशन लिए )
जिसमे समाजबंधुओं ने 2 को अंतिम रूप देकर, फाइनल 1 कोटशन व एक नक्शा के अनुचार मंदिर निर्माण निच्छित किया, और उनका टोकन दिया गया।

3. मंदिर राजनगर के वाइट पत्थर से बनेगा, और सॉलिड पत्थर में बनेगा।
मंदिर 6'7" का ग्रभ ग्रह का होगा, ऊँचाई करीब 35 फ़ीट रहेगी व फाउडेशन चौकी 10 फ़ीट ऊँचाई की होगी।

4. मंदिर का बजट करीब करीब 1.10 करोड़ बजट रहेगा।

5. समाजबंधुओ ने समाज के प्रत्येक घर से मिनिमम ₹ 2100 और दुकान से ₹ 11000 "मंदिर समर्पण निधि" सहमति से तेह किया।
श्रद्धा और इच्छाशक्ति होने पर मिनिमम (कम से कम) राशि से ज्यादा भी लिखवा सकते है।
और "संवाला जी मंदिर समर्पण सम्मान निधि पत्र" को भी सहमति दी।
जिसमे सम्पूर्ण विवरण दिया गया है। 

6. मीटिंग में बुजुर्गों ने सहमति से "सांवलाजी मंदिर निर्माण कमेटी" की गठन किया ।

7. सांवला जी मंदिर निर्माण कमेटी "पद" रहित होगी और मुख्य कार्य सेवाभाव से भगवान के मंदिर निर्माण रहेगा। मंदिर निर्माण के सभी कार्य मे सहयोग करेगी, समाज को साथ लेकर चलते हुए आगे बढ़ेंगे।

8. श्रीसाँवलाजी मंदिर समर्पण सम्मान निधि" बाहर के शहरों में प्रवासी बंधुओ (दुकान या आफिस ) से लेना प्रारंभ करेंगे।

9. "मंदिर समर्पण निधि" सभी स्वजाति बंधुओ से ले सकते है।

10. श्री सांवला जी भगवान का भव्य मंदिर समाज की "एकता" और "समभाव" से आगे बढ़े यही सम्पूर्ण समाज का विश्वास है।

क्षत्रिय घांची समाज पर कृष्णावतार साँवलाजी भगवान की कृपा सभी पर बनी रही ।


जय क्षत्रिय घांची समाज री 
जय साँवलाजी  री🙏🏻
           
                 -  घांची मोदी युवा संगठन -साँचोर 
                          (राज. गुज.)

No comments:

Post a Comment